प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर मुकदमा दर्ज पर भड़के भाजपाई
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा पर मुकदमा दर्ज को लेकर फिरोजपुर भाजपाइयों ने कड़ा विरोध जताया है।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा पर मुकदमा दर्ज को लेकर फिरोजपुर भाजपाइयों ने कड़ा विरोध जताया है। प्रेस क्लब में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बग्गे के पीपल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब के लोगों का ध्यान स्थानीय मुद्दों से हटाने का प्रयास कर रही है। कोरोना महामारी के नियमों की आड़ में विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन बताएं कि क्या कोरोना महामारी के नियम केवल विपक्ष के लिए हैं। उनके विधायक, मंत्री और नेताओं पर यह नियम क्यों लागू नहीं किए जाते, जिस मीटिग का हवाला देकर प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है। उसमें फिजिकल डिस्टेसिग का पालन किया गया और मास्क लगाए गए थे। अपने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछना कोई जुर्म नहीं है।
कांग्रेस प्रदेश प्रधान ने गुरदासपुर में मीटिग की, जिसमें 200 लोग थे। विधायक विकास कार्यों के उद्घाटन में 100 लोगों को लेकर गलियों में घूमते रहे। फिजिकल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ी उस पर तो कोई एक्शन नहीं हुआ, लेकिन भाजपा प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने माइनिग माफिया, शराब माफिया, बीज घोटाला, गरीब के अनाज वितरण और स्कॉलरशिप घोटाले का विरोध जताया और कहा कि सरकार अपनी इसी रंजिश को निकाल रही है जो भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इस मौके पर कुंवर प्रताप सिंह नीटा, जिला युवा मोर्चा प्रधान हरिद्र कुल्ल, राजिद्र हबीबके मौजूद रहे।