5500 प्रतिबंधित गोलियों सहित बाइक सवार काबू
सीआइए स्टाफ पुलिस ने गांव पिडी के सेमनाले के पास 5500 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 03:36 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 03:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर):
सीआइए स्टाफ पुलिस ने गांव पिडी के सेमनाले के पास 5500 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। सीआइए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर जजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस मुलाजिमों के साथ गश्त के दौरान गुरुहरसहाय के गांव पिडी के सेमनाले के पास पहुंचने पर मुखिबर खास ने सूचना दी कि साइमन निवासी गांव छींबे वाला नशीली गोलियां बेचता है और मोटरसाइकिल पर गांव की तरफ आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल नंबर पीबी05-एन-6302 पर आ रहे साइमन को 5500 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें