शाम सात से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से धान काटने पर पाबंदी
जिला मजिस्ट्रेट गुरपाल सिंह चाहल ने जिले में शाम सात से सुबह 10 बजे के कंबाइनों से धान की कटाई पर पाबंदी के आदेश दिए हैं जोकि 25 नवंबर तक जारी रहेंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 03:54 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 03:54 PM (IST)
संस, फिरोजपुर : जिला मजिस्ट्रेट गुरपाल सिंह चाहल ने जिले में शाम सात से सुबह 10 बजे के कंबाइनों से धान की कटाई पर पाबंदी के आदेश दिए हैं, जोकि 25 नवंबर तक जारी रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि धान की कटाई का सीजन शुरू होने के कारण जिला फिरोजपुर की मंडियों में धान की आमद शुरू हो गई है। कई कंबाइन मालिकों की तरफ से धान की फसल पूरी तरह पकने से पहले ही नमी वाले धान की फसल को काट दिया जाता है और मंडियों में नमी वाले धान की बोली नहीं होती। इसके अलावा बहुत सी कंबाइनें हार्वेस्टर पुरानी हो चुकी हैं, जो धान के दानों की क्वालिटी को बुरी तरह के साथ प्रभावित करती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें