सीएए के प्रति जागरूकता लाने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान
भाजपा जिला प्रधान दविद्र बजाज के नेतृत्व में पार्टी जिले में नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : भाजपा जिला प्रधान दविद्र बजाज के नेतृत्व में पार्टी जिले में नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी। जिले के सभी ब्लॉकों में बैठकें करके अभियान चलाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे में हमले और एक युवक की हत्या की निंदा की है।
भाजपा नेता एवं फिरोजपुर नगर कौंसिल के प्रधान अश्विनी ग्रोवर ने पाकिस्तान में युवक की हत्या पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में शरारतीतत्व अल्पसंख्यकों को परेशान कर रहे हैं। इससे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का दोहरा चेहरा सामने आया है।
जागरूकता अभियान चलाने के लिए भाजपा मंडल मक्खू की बैठक मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। महासचिव राजीव आहूजा ने वर्करों के साथ जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सीनियर नेता देव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षो से लटके आ रहे कार्य हल किए हैं। लकिन विरोधी दल शांति नहीं चाहते और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सरकार किसी भी वर्ग धर्म का नुकसान नहीं करना चाहती। बैठक में पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में पथराव करने और सिख भाइयों से मारपीट करने का विरोध किया गया। पाकिस्तान सरकार की निदा की। इस मौके पर मंडल इंचार्ज संतोष रानी, मित कुमार, गुरबचन सिंह, अंकुर मसीह, मदनलाल, गुरमीत सिंह और हरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।