साइकिल रैली निकाल बताए नशे के दुष्परिणाम
फिट इंडिया मुहिम के अधीन गांव लक्खोके बहिराम में साइकिल रैली निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : नेहरू युवा केंद्र की को-ऑर्डिनेटर परमजीत कौर और लेखाकार गुरदेव सिंह जोसन के नेतृत्व में फिट इंडिया मुहिम के अधीन गांव लक्खोके बहिराम में साइकिल रैली निकाली गई। जगजीत सिंह और बलविद्र सिंह ने रैली में योगदान देते हुए गांवों के नौजवानों को जागरूक किया और नौजवानों को नशे से दूर रहने और खेल के साथ जुड़ने को प्रेरित किया। रैली को कामयाब करने के लिए बाबा जीवन सिंह खेल क्लब का विशेष योगदान रहा। इस मौके मनजिद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, उत्तम सिंह, बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें