चाइना डोर का प्रयोग न करने के लिए किया प्रेरित
समाजसेवी संस्था मयंक फाउंडेशन ने चाइना डोर का प्रयोग न करने के लिए जागरूकता मुहिम की शुरुआत की।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : समाजसेवी संस्था मयंक फाउंडेशन ने चाइना डोर का प्रयोग न करने के लिए जागरूकता मुहिम की शुरुआत की। फाउंडेशन ने अलग-अलग शैक्षिक संस्थाओं कें साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले बाजारों, जनतक स्थानों में जाकर लोगों को जागरूक किया। संस्था के नेता डॉ.तनजीत बेदी और दीपक ग्रोवर ने बताया कि संस्था का मुख्य फोकस पांच से 20 साल के बच्चे हैं। वह प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल न करने इसलिए उनको प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज संस्था ने जहां टाऊन हाल के बाहर नौजवान बच्चों के साथ बातचीत की, वही सरकारी हाई स्कूल दुलचीके और देव समाज कालेज फॉर वूमैन में भी विजिट किया। उन्होंने बताया कि विधायक पिकी, एसएसपी फिरोजपुर विवेकशील सोनी भी इस डोर के प्रयोग प्रति चितित हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही संस्था पुलिस टीम सहित बच्चों के घरों की छतों तक पहुंच करके इस डोर का प्रयोग न करने संबंधी उनसे संपर्क करेगी। इस मौके रिटा. डिप्टी डायरेक्टर अशोक सचदेवा, मुख्य अध्यापिका दुल्लचीके स्कूल रमिंदर कौर, अवतार सिंह सरपंच दुल्लचीके, प्रो.सपना बदवार, युवा नेता रिशी शर्मा, विपुल्ल नारंग, विकास पासी, अमित अरोड़ा, विकास गुप्ता और दीपक नरूला उपस्थित रहे।