पंजाब के फिरोजपुर में महिला वकील को अगवा करने की कोशिश, जायदाद बंटवारे को लेकर मारपीट; 20 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
फिरोजपुर में एक महिला एडवोकेट हरमनप्रीत कौर पर जायदाद के बंटवारे को लेकर हमला किया गया। 20 आरोपितों ने उनके ...और पढ़ें

जायदाद बंटवारे को लेकर महिला एडवोकेट पर हमला (प्रतिकात्मक तस्वीर)
HighLights
जायदाद बंटवारे को लेकर महिला एडवोकेट पर हमला
20 आरोपितों ने घर में तोड़फोड़, मारपीट, छेड़छाड़ की
फिरोजपुर पुलिस ने सभी आरोपितों पर केस दर्ज किया
संवाद सहयोगी, जागरण, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में जायदाद बंटवारे की रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला एडवोकेट से मारपीट, छेड़छाड़ व उसे अगवाह करने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने इस मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई बलदेव राज ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़िता हरमनप्रीत कौर पुत्री काला सिंह (निवासी- फ्रैंडज कॉलोनी, फिरोजपुर) ने बताया कि वह जिला कचहरी में एडवोकेट के साथ प्रैक्टिस करती है। कुछ दिन पहले वह अपने घर से गुरुद्वारा लाल जाने के लिए निकली थी। जब वह शर्मा बेकरी के पास पहुंची तो उसने देखा कि कुछ लोग हथियारों से लैस होकर उसके घर में दाखिल हुए।
इन आरोपियों ने पीड़िता के घर में तोड़फोड़ की। इसे देखकर वह शर्मा बेकरी में छिप गई और उसने सभी लोगों की वीडियो बनाई, जिनके पास तेजधार हथियार और बंदूक भी थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने घर की तरफ जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला को अगवाह करने की भी कोशिश की, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल छीनकर वहां से फरार हो गए। मामलें की जांच कर रहे बलदेव राज ने बताया कि पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
आरोपियों की पहचान बचन सिंह, मनजिन्द्र सिंह, नरवैल सिंह, चरण सिंह, अमन पुत्र, चरनजीत कौर, गुरबीर कौर, सतिन्द्र कौर, मनदीप कौर, हरमीत कौर, अमन कौर, मनजिन्द्र सिंह, धनवंत सिंह, कुलविन्द्र कौर, सलविन्द्र सिंह, रछपाल सिंह, हरपाल सिंह, किरनदीप कौर और मन पुत्र निरवैल सिंह के रूप में हुई है।
