मामा-भांजे से की मारपीट, पांच पर केस
थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गांव शहजादी में रंजिशन एक मामा-भांजे से मारपीट के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गांव शहजादी में रंजिशन एक मामा-भांजे से मारपीट के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में घायल निशान निवासी शहजादी ने बताया कि उसका भांजा रणजीत सिंह रविवार को काम से वापस आ रहा था तो आरोपित राज सिंह उसका पीछा कर रहा था, जिसे देखकर उसका भांजा भाग कर उसके घर के बाहर आ गया। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले राज सिंह का उसके भांजे के साथ विवाद हुआ था। इसी के चलते आरोपित जतिंद्र सिंह, गुरजिंद्र सिह, धर्मिंद्र सिंह व सुखविंद्र सिंह से मिल आरोपित उसके भांजे से झगड़ा करने लगा, जब उसने आरोपितों को झगड़ा करने से रोका तो सभी ने मिलकर उससे व उसके भांजे के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।