जमीन विवाद में की मारपीट केस, दो पर केस
मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 05:05 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 05:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गांव पोजोके उताड़ में जमीन विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में महेंदर सिंह निवासी गांव वाहके ने बताया कि उसका दो लोगों के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। महेंदर सिंह ने बताया कि इसी रंजिश के चलते 26 जून को आरोपित मुखत्यार सिंह और सारज सिंह निवासी गांव छांगा खुर्द ने उस पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया। एएसआइ संदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें