दो लोगों से की मारपीट, पांच पर केस
थाना घल्लखुर्द अंतर्गत दो व्यक्तियों के साथ मारपीट करके उन्हें जख्मी कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 10:31 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 10:31 PM (IST)
जासं, फिरोजपुर : थाना घल्लखुर्द अंतर्गत दो व्यक्तियों के साथ मारपीट करके उन्हें जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सरवन सिंह निवासी लाल खेड़ा पंजाब सिंह वाला ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। सात सितंबर की शाम साढ़े सात बजे आरोपित इन्दरप्रीत सिंह, चन्नण सिंह, लड्डी, लक्की, बंटी निवासी लाल खेड़ा पंजाब सिंह वाला ने उस पर हमला कर दिया। उस वक्त वह अपने घर वापस आ रहे थे। यह वारदात फिरोजशाह के नजदीक हुई। उसका इलाज सिविल अस्पताल फिरोजशाह में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें