अरूट महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
कोरोना वैश्विक महामारी के चलते सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए श्री अरूट महाराज की जयंती मनाई।
जागरण संवाददाता, अबोहर : अरोड़ा व खत्री परिवारों ने कोरोना वैश्विक महामारी के चलते सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए श्री अरूट महाराज की जयंती मनाई। संस्था प्रधान विपन नागपाल, महासचिव अशोक मुंजाल, कोषाध्यक्ष अनिल नागपाल व समस्त ट्रस्टियों ने अरूट जी की प्रतिमा पर विधायक अरूण नारंग व नगर कांग्रेसी कमेटी के अध्यक्ष मोहन लाल ठठई के नेतृत्व में पुष्प भेंट किए।
उन्होंने प्रण किया कि वे महाराज जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में जागृति लाएंगे। इस कार्यक्रम में विमल ठठई, टीटू छाबड़ा, डॉ. रिशी नारंग, महेंद्र बठला काली, डॉ. राजिंद्र गिरधर, डॉ. टक्कर, राकेश रहेजा, मंगत राये बठला, शाम लाल अरोड़ा, सुभाष बाघला, भीष्म ठक्कर, डॉ. परमानंद धूड़िया, कमल खुराना, रमेश कटारिया, कुलभूष्ण हितैषी, अश्विनी डोडा, नरेश खुराना, सर्बजीत कामरा, प्रवीण चावला, विजय नागपाल, देवेंद्र कटारिया, सुरिंद्र छिदा, सुधीर थरेजा, सुभाष जुनेजा, अशोक छाबड़ा, विरेन्द्र ग्रोवर, वेद प्रकाश गांधी, नवीन कुमार कुक्कड़, व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।