फर्जी सर्टिफिकेट के जरिये सेना में हुआ भर्ती, केस
जाली प्रमाण पत्र के आधार पर सेना में नौकरी हासिल करने वाले एक नौजवान पर सेना की ओर से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। हरियाणा निवासी उक्त नौजवान ने सेना को दिए रिकार्ड में अपना स्थाई पता हरियाणा की जगह ब¨ठडा दिया था, जो कि जांच-पड़ताल में गलत साबित हुआ। फिरोजपुर कैंट पुलिस को दी गई शिकायत में आर्मी भर्ती दफ्तर फिरोजपुर के सीडीआर सौरभ पांडेय ने बताया है कि आरोपी संजू पुत्र सुबे ¨सह वासी नवां गांव हिसार हरियाणा का रहने वाला है ने ते¨जदर ¨सह पुत्र लख¨वदर ¨सह वासी मकान नंबर 33550 गली नंबर 13 परशुराम नंगर ब¨ठडा के नाम पर जाली कागजात बनवा कर सेना में क्लर्क भर्ती हुआ था, जब सेना द्वारा उक्त दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई तो ब¨ठडा का पता जाली पाया गया, इसके आधार पर संजू पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
जासं, फिरोजपुर : फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर सेना में 2018 में भर्ती होने वाले एक युवक पर सेना ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। हरियाणा के रहने वाले युवक ने सेना को दिए रिकॉर्ड में अपना स्थायी पता हरियाणा की जगह बठिंडा दिया था, जो कि जांच-पड़ताल में गलत निकला। फिरोजपुर कैंट पुलिस को दी शिकायत में आर्मी भर्ती दफ्तर फिरोजपुर के सीडीआर सौरभ पांडे ने बताया है कि आरोपित संजू पुत्र सूबे ¨सह निवासी नवां गांव हिसार हरियाणा का रहने वाला है। वह तेजिंदर ¨सह पुत्र लख¨वदर ¨सह वासी मकान नंबर 33550 गली नंबर-13 परशुराम नगर बठिंडा के नाम पर जाली कागजात बनवाकर सेना में क्लर्क की पोस्ट पर भर्ती हुआ था। जब सेना की ओर से उक्त दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई, तो बठिंडा का पता फर्जी पाया गया। इसके आधार पर आरोपित संजू पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।