किसानों से धान की पराली न जलाने की अपील
डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल ने जिले के किसानों से पराली न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पराली को जलाने के साथ जहां वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है वहीं जमीन मेंजरूरी तत्व भी नष्ट हो जाते हैं।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल ने जिले के किसानों से पराली न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पराली को जलाने के साथ जहां वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है, वहीं जमीन मेंजरूरी तत्व भी नष्ट हो जाते हैं।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि वातावरण को शुद्ध और जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए पराली को आग ना लगाई जाए, बल्कि पराली को अपने खेतों में ही आधुनिक यंत्रों का प्रयोग के साथ मिलाया जाए। फसलों के अवशेष को आग ना लगाकर जहां मनुष्यों और पशुओं में बीमारियों से बचाया जा सकता है, वहीं वातावरण प्रदूषण से भी निजात पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पराली के निपटारे के लिए खेती मशीनरी पर पंजाब सरकार की तरफ से सबसिडी भी दी जा रही है। किसान पराली को खेतों में आग लगाने की बजाय बेलर चलाकर पराली की गांठे बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह तकनीक अपनाने के साथ जहां वातावरण दूषित नहीं होगा वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ेगी।