नशे के खिलाफ सभी हों एकजुट
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बग्घे के उताड़ में सांझ केंद्र सदर जलालाबाद ने नशा विरोधी सेमिनार लगाया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:06 AM (IST)
संवाद सूत्र, जलालाबाद : सेमिनार में बड़ी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सांझ केंद्र इंचार्ज इंचार्ज महेंदर सिंह ने नशों से दूर रहने संबंधी प्रेरित किया। इसके अलावा डैपो टीमों के कामकाज, शक्ति एप और पिक एंड ड्रोप मुहिम की जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने संबंधी जागरूकता अहम रोल अदा कर रही है और हमारी नौजवान पीढ़ी का नशें के बुरे प्रभाव से जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब हम सभी मिलकर नश्े के खिलाफ एकजुट होंगे तो हम इस पर जीत जरूर हासिल करेंगे। इस मौके सांझ केंद्र स्टाफ प्रियंका कंबोज, मनदीप कौर, लखविंदर सिंह, कश्मीर चंद, स्कूल प्रिसिपल रमनकांत, जसविंदर सिंह, ऋषि ठक्कर व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें