पुलिस जवानों को खाना खिला रही एंटी क्राइम एंटी नारकोटिक्स विग
कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को मदद के लिए खाकी आगे आकर काम कर रही है।
संस, फिरोजपुर : कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को मदद के लिए खाकी आगे आकर काम कर रही है। कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए योगदान दे रही पंजाब पुलिस के जवानों तक खाना पहुंचाने के लिए एंटी क्राइम एंटी नारकोटिक्स इंडिया विग आगे आई है। विग के अध्यक्ष नवीन शर्मा , चैयरमेन संदीप गुलाटी, उपाध्यक्ष राजीव वधवा व सचिव सुरज मेहता ने बताया कि दिन रात ड्यूटी कर रहे पंजाब पुलिस के जवानों के प्रति भी हमारा उत्तरदायित्व बनता है। इसलिए उनकी तरफ से शहर व छावनी में ड्यूटी दे रहे जवानों को खाने-पीने का सामान पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि इनमें दूध, फल, पानी की बोतल, लस्सी व अन्य जरूरत वाला सामान शामिल होता है। उन्होंने बताया कि यह काम में क्राइम एंटी नारकोटिक्स विग से जुड़े साथियों का विशेष योगदान है।