प्रभातफेरी में भक्तों ने किया भगवान श्रीराम का गुणगान
अमृतवेला प्रभात वेल्फेयर सोसाइटी ने सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकाली।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : अमृतवेला प्रभात वेल्फेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने निर्मल अरोड़ा के जन्मदिन पर बांसी गेट गंगा मंदिर वाली गली से उनके निवास स्थान से सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकाली। इसमें श्री सनातन धर्म के साथ जुड़ने का प्रचार किया। सोसायटी के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी में शामिल होकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए और लोगों को प्रभु नाम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर निर्मल जीत अरोड़ा, सोसाइटी संस्थापक व अध्यक्ष सचिन नारंग, उपाध्यक्ष संजीव सचदेवा, मंडल अध्यक्ष संत नगर-लोकेश तलवाड़, शहरी मंडल अध्यक्ष जगदीश मक्कड़, प्रदीप चानना, दीपक जोशी, गोल्डन इंक्लेव मंडल अध्यक्ष राजेश सचदेवा, सुरेंद्र मोंगा, संदीप गुलाटी, प्रवीन चुघ, सूरज मेहता, डीके बजाज, राजीव वधवा, शंकर वधवा, मदनलाल अरोड़ा, अजय चुघ, नवीन शर्मा, गुरदेव सिंह, सुनील गक्खड़, वीनू अरोड़ा, ज्योति चानना, रचना, रंजू, किरण, ज्योति जोशी व अन्य मौजूद थे।