Move to Jagran APP

रात को महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकती

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी देसराज में कानूनी जागरूकता सेमिनार करवाया। सेमिनार के मुख्य मेहमान लोक अदालत के सदस्य व पूर्व एसडीएम बीएल सिक्का थे, जबकि विशेष मेहमान अथॉरिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, बार एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश ¨सह बराड़, ग्राम पंचायत ढाणी देसराज की सरपंच माया देवी कंबोज थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्य अध्यापक सुख¨मदर ¨सह ने की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 04:08 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 04:08 PM (IST)
रात को महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकती
रात को महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकती

जागरण संवाददाता, अबोहर : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी देसराज में कानूनी जागरूकता सेमिनार करवाया। सेमिनार के मुख्य मेहमान लोक अदालत के सदस्य व पूर्व एसडीएम बीएल सिक्का थे, जबकि विशेष मेहमान अथॉरिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज, बार एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश ¨सह बराड़, ग्राम पंचायत ढाणी देसराज की सरपंच माया देवी कंबोज थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्य अध्यापक सुख¨मदर ¨सह ने की। इस दौरान बीएल सिक्का ने अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को रात में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। महिलाओं से जुड़े ऐसे कई कानून हैं, जिनकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के अधिकारों के अलावा मौलिक कर्तव्य भी दर्ज हैं जिनकी पालना करना भारत के हर नागरिक के लिए जरूरी है। एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि पंचायतों में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 50 फीसद किया जा चुका है। कंबोज ने कहा कि हम सभी को सार्वजिनक संपति की रक्षा करनी चाहिए। स्कूल के मुख्य अध्यापक सुख¨मदर ¨सह ने कहा कि विद्यार्थियों को चाइना डोर जैसी खतरनाक चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी जगदेव, प्रवीण कुमार, पंच गोपाल कंबोज, मक्खन लाल, राजा राम, गुड्डो बाई, दलजीत कौर मौजूद थे।

loksabha election banner

-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.