योग में गोपी चंद कॉलेज की छात्राओं ने जीते सात स्वर्ण
अबोहर गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज की छात्राओं ने अंतर कॉलेज योग प्रतियोगिता में सात स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
संवाद सहयोगी, अबोहर : गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज की छात्राओं ने अंतर कॉलेज योग प्रतियोगिता में सात स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा चंडीगढ़ में 7 से 9 मार्च तक योगा प्रतियोगिता करवाई गई थी इसमें कॉलेज की छात्रा सुहाना, साक्षी देवी, रुसाली, आइना, दीपिका रानी व खुशप्रीत कौर ने भाग लिया व 7 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चौथी बार योग चैपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत तौर पर सुहाना ने स्वर्ण पदक, रुसाली ने रजत पदक व आईना ने कांस्य पदक जीता। छात्राओं की शानदार उपलब्धि पर प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा ने खेल विभाग अध्यक्ष अनीता सिंह, स्वामी सुखराम व छात्राओं को बधाई दी है।