सविता बनीं महिला विंग की चेयरपर्सन
अरोड़ा विकास मंच महिला विग की प्रधान अनुपमा धूडिय़ा ने अरोड़ा विकास मंच के चेयरमैन रवि सेठी प्रधान शामलाल अरोड़ा व संरक्षक गगन चुघ से विचार करके महिला विग की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 03:43 PM (IST)
जासं, अबोहर : अरोड़ा विकास मंच महिला विग की प्रधान अनुपमा धूडिय़ा ने अरोड़ा विकास मंच के चेयरमैन रवि सेठी, प्रधान शामलाल अरोड़ा व संरक्षक गगन चुघ से विचार करके महिला विग की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। कार्यकारिणी के अनुसार सविता को चेयरपर्सन, अभिदा सेतिया वाईस चेयरपर्सन, मीनाक्षी भण्डारी व रचना कुमारी उपप्रधान मनोनीत की गई हैं। वहीं अंजु सेठी महासचिव, सोनिया अरोड़ा कोषाध्यक्ष, रेनू भठेजा सचिव, सुचित्रा सहसचिव बनीं हैं और बबीता चलाना, सुषमाना सिंह अरोड़ा व रेनू छोड़ा को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें