मरणोपरांत सन्नी नरूला का शरीद दान किया
अबोहर : नई आबादी गली नंबर-10 निवासी सन्नी नरूला पुत्र स्व. अविनाश नरूला के मरणोपरांत उनका शरीर दान कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 05:22 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : नई आबादी गली नंबर-10 निवासी सन्नी नरूला पुत्र स्व. अविनाश नरूला के मरणोपरांत उनका शरीर दान कर दिया है। नरसेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया ने उनके परिवार को नेत्रदान व शरीरदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों ने डेरा प्रेमी नरेश बजाज से संपर्क किया। सन्नी नरूला 26वें देहदानी बने। सन्नी नरूला का पार्थिव शरीर शोध के लिए आदेश मेडिकल कॉलेज ब¨ठडा को दान दिया गया है। पार्थिव शरीर को मृतक की बहनों ने कंधा दिया। उनकी अंतिम यात्रा में इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन फोर्स वेलफेयर के सेवादार व डेरा प्रेमी शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें