महिला को जान से मारने की कोशिश, ससुरालियों पर आरोप
अबोहर कच्चा सीडफार्म निवासी एक महिला ने पति व ससुरालियों पर उसे जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला को मायका पक्ष वालों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है व मामले की सूचना पुलिस को दी है।
संस, अबोहर : कच्चा सीडफार्म निवासी एक महिला ने पति व ससुरालियों पर उसे जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला को मायका पक्ष वालों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है व मामले की सूचना पुलिस को दी है। छिदरपाल कौर ने शिकायत दी कि उसकी शादी नौ साल पहले रमन कुमार के साथ हुई थी, शादी के बाद उसके घर दो बच्चों ने जन्म लिया। छिदरपाल ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले कुछ समय से गंगानगर में एक अन्य महिला के साथ रह रहा है। इसी बात को लेकर उनके घर में विवाद चल रहा है। उसकी सास, ननद व पति ने उसे मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी है।