कुश्ती में भागू स्कूल के अभिमन्यु ने जीता ब्रांज मेडल
दिल्ली में करवाई गई 65वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भागू के छात्र ने कुश्ती में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 12:10 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 12:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : दिल्ली में करवाई गई 65वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भागू के छात्र ने कुश्ती में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।
प्रिसिपल ओम प्रकाश ने बताया कि स्कूल के छात्र अभिमन्यु ने 70 किलो भार वर्ग में ग्रीको रोमन कुश्ती मुकाबले में पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि देश भर में तीसरा स्थान हासिल करना स्कूल व जिले के लिए गर्व की बात है। प्रिसिपल ने बताया कि हर वर्ष इस स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्र स्तरीय खेलों में भाग लेकर नाम रोशन करते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि पर अभिमन्यु, उसके अभिभावकों, कोच व स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें