विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरएसएस की बी टीम है आम आदमी पार्टी: जेबा खान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 11 Feb 2022 10:13 PM (IST)

संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने झारखंड से फिरोजपुर पहुंची फिल्म स्टार जेबा खान ने कहा कि ...और पढ़ें

आरएसएस की बी टीम है आम आदमी पार्टी: जेबा खान
आरएसएस की बी टीम है आम आदमी पार्टी: जेबा खान

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने झारखंड से फिरोजपुर पहुंची फिल्म स्टार जेबा खान ने कहा कि आरएसएस देश को तोड़ने की साजिश कर रही है और पंजाब में भी भगवाकरण करना चाहती है, लेकिन रोहिग्या मुसलमानों की बढ़ती तादाद पर वे चुप्पी साध गई।

फिरोजपुर में संयुक्त समाज मोर्चे के उम्मीदवारों के लिए प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस की बी टीम है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में देश के नहीं बल्कि पंजाब के मुद्दों पर बात करने आई है। पंजाब के भविष्य को संयुक्त समाज मोर्चा ही संभाल सकता है। उन्होंने कहा कि रिवायती पार्टियां मात्र लोगों को गुमराह कर रही हैं, बल्कि पंजाब की जवानी को संभालने के लिए किसी के पास कोई जवाब नहीं है। जेबा खान ने कहा कि संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) के सभी प्रत्याशी शरीफ, ईमानदार और खेती करके घर चलाने वाले हैं। उन्होंने माना कि पार्टी बनाने में उन्हें काफी देरी हुई और प्रत्याशियों को प्रचार में इतना समय नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था। संयुक्त मोर्चा के पास 13 महीने की मेहनत है, जोकि उन्होंने किसान मोर्चा के दौरान लड़ाई जीती है। पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए जेबा ने कहा कि पंजाब के युवाओं को विदेश जाने से रोकने तथा उन्हें नौकरियां देने में सरकार नाकाम साबित हुई है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार का कोई दायित्व नही रहा। इस अवसर पर शहरी प्रत्याशी लखविदर सिंह, देहाती प्रत्याशी मोड़ा सिंह अनजान, जीरा से प्रत्याशी मेघराज, पंजाब महासचिव कमलप्रीत सिंह पन्नू भी उपस्थित थे।