सांस्कृतिक प्रस्तुति से समाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष
आर्मी पब्लिक स्कूल में 35वां वार्षिक समारोह शेड्स आफ इंडिया विषय पर करवाया गया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : आर्मी पब्लिक स्कूल में 35वां वार्षिक समारोह शेड्स आफ इंडिया विषय पर करवाया गया। जिसमें बच्चों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम पेश कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान मेजर जनरल अमित लुंबा गोल्डन एरो डिवीजन के जीओसी ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत मेजर जनरल अमित लुंबा और दिव्या लुंबा ने दीप प्रज्वलित करके की।
बच्चों ने गणेश वंदना से भगवन का आर्शीवाद प्राप्त किया। समारोह में अभय कुमार औझा प्रधानाचार्य ने स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, संगीत एवं अन्य गतिविधियों से सभी लोगों का मनोरंजन किया। वहीं, उन्हें समाज में फैली कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए उनका विरोध करने के लिए जागरूक किया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि अमित लुंबा, प्रधानाचार्य अभय कुमार औझा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और सभी का आभार व्यक्त किया।