गट्टी राजोके स्कूल में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गट्टी राजोके में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 06:04 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गट्टी राजोके में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें अलग-अलग साहित्यकारों की पुस्तकें प्रदर्शित की गई। पीपल्स फोर्म के नेता खुशवंत बरगाड़ी ने बताया कि उनका उद्देश्य साहित्य को उत्साहित करने के साथ-साथ अच्छे लेखकों की किताबों को प्रकाशित करके उनको प्रोत्साहित करना है। इसके साथ युवाओं को पुस्तकों के साथ जोड़ना है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारेकर, हाई स्कूल रुहेला हाजी, हाई स्कूल वाहगे वाला के अध्यापक भी इसमें पहुंचे और स्कूल के लिए किताबें खरीदीं। इस मौके पर प्रिंसिपल सतिंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह लेक्चरर, राजेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, गीता, प्रितपाल सिंह, दविंदर कुमार, अरुण कुमार, परमिंदर सिंह सोढी, आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें