आठ बीएसएफ जवानों सहित 11 कोरोना पॉजिटिव
ममदोट सेक्टर में तैनात बीएसएफ 29 बटालियन की एक महिला कांस्टेबल की एक सप्ताह पहले कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीमा चौकियों पर जवानों की सैंपलिग के लिए अभियान चलाया गया। अब इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संवाद सूत्र, ममदोट (फिरोजपुर) : ममदोट सेक्टर में तैनात बीएसएफ 29 बटालियन की एक महिला कांस्टेबल की एक सप्ताह पहले कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीमा चौकियों पर जवानों की सैंपलिग के लिए अभियान चलाया गया। अब इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर से भी तीन लोग कोरोनापॉजिटिव मिले हैं।
ममदोट बलाक के गांव हजारा सिंह वाला के पास भारत-पाक सीमा पर 124 बटालियन के अंतर्गत चेक पोस्ट, जलोके में 74 बीएसएफ जवानों की सैपलिग की थी। इनमें 8 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे सरहदी गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि यह सैनिक भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी कंटीली तार लगे गेट पर ड्यूटी करते है और गांव हजारा सिंह वाला के किसान, कंटीली तार के पार खेती करने जाते हैं और चेकिग के दौरान किसान भी इन सैनिकों के संपर्क में आते है। इसके चलते सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
चेक पोस्ट पर तैनात अन्य सभी जवानों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया हैं और महिला कांस्टेबल को गेटों पर से हटा दिया गया है। कंटीली तार के पार खेती के लिए जाने वाली महिलाओं को भी रोक दिया गया है। गेटों पर किसानों की जांच के लिए सेक्टर मुख्यालय जलालाबाद से बीएसएफ के जवानों को प्रतिदिन बुलाया जा रहा है।