नौ पुलिस मुलाजिमों सहित 24 कोरोना पॉजिटिव
जागरण संवाददाता फिरोजपुर जिले में बुधवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : जिले में बुधवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छह महिलाएं है, जबकि 18 पुरूष है। इनमें मक्खू पुलिस स्टेशन से नौ मुलाजिम भी संक्रमित आए हैं। इसके अलावा गांव महिमा, गांव जल्लोके, गांव सुधारा, सब्जी मंडी फिरोजपुर, निजाम वाला, विकास विहार, वार्ड नंबर नौ, राजन गली, मोहकम भट्टी, सुल्हानी, कच्चा मंसूर जीरा और अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब से संबंधित लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें