नशा मुक्त पंजाब अभियान में युवा दें सहयोग : मार्शल
जिला उपायुक्त अरविदपाल सिंह संधू के दिशानिर्देशों पर बुधवार को नशा मुक्ति पंजाब अभियान की शुरुआत गांव रेते वाली भैणी से की गई जिसमें विभिन्न सीमावर्ती गांवों के नौजवानों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिला उपायुक्त अरविदपाल सिंह संधू के दिशानिर्देशों पर बुधवार को नशा मुक्ति पंजाब अभियान की शुरुआत गांव रेते वाली भैणी से की गई, जिसमें विभिन्न सीमावर्ती गांवों के नौजवानों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस अभियान का नेतृत्व फाजिल्का जिले के एडवोकेट संजीव मार्शल ने किया।
एडवोकेट संजीव मार्शल ने युवाओं को इस मुहिम में नशों के खिलाफ वालंटियर के तौर पर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरहदी गांवों में साइकिल रैलियों व खेलों के जरिये युवाओं को लामबद्ध किया जाएगा और हरेक गांव में करियर काउंसलिग गाइडेंस कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर गांव रेतेवाली भैणी के युवाओं द्वारा सरदार करतार सिंह सराभा क्लब का गठन किया गया जिसके द्वारा शिक्षा, खेलों व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी और गांवों में खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मौके मंच संचालन बलविन्द्र सिंह पंजाबी अध्यापक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण संस्था के सदस्य पूर्ण सिंह वारवल, अशोक कथूरिया, राज खनगवाल, वीरेन्द्र कंबोज, पूर्व सरपंच बूड़ सिंह, गुरदीप सिंह, शिदरपाल सिंह पूर्व सरपंच, इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, भोला सिंह, अजय पाल सिंह व सुरजीत सिंह का विशेष सहयोग रहा।