यूथ कांग्रेस ने गांव कल्लरखेड़ा में लगाया रक्तदान कैंप
मंडी कल्लरखेड़ा के सरकारी अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाया गया।
जागरण संवाददाता, अबोहर : कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ के निर्देशानुसार यूथ कांग्रेस ग्रामीण टीम द्वारा उपप्रधान अनिल सेवटा के नेतृत्व में मंडी कल्लरखेड़ा के सरकारी अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाया गया। इसमें यूथ कार्यकर्ताओं सहित गांव की अनेक लड़कियों ने भी रक्तदान किया। कैंप में कुल 83 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। यह कैंप सिविल अस्पताल अबोहर की टीम द्वारा लगाया गया।
कैंप में संदीप जाखड़ ने कहा कि कोरोना काल में यूथ कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ चढ़कर सेवा कार्य किए गए है। इसी सेवा के तहत यह ब्लड कैंप लगाया गया है। जाखड़ ने युवाओं को आह्वान किया कि वे यूथ कांग्रेस से जुड़कर सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भाग लें।
इस मौके पर अबोहर यूथ कांग्रेस प्रधान अतिदरपाल तिन्ना, अबोहर यूथ कोऑर्डिनेटर विकास सिगला, उमंग दावड़ा, प्रिस मनधानिया, लविश मिड्ढा, तरसेम बराड़, गुरप्रीत अचड़की, रोहित भसीन, राजन पंजावा, सुरजीत, नवीन, रणवीर, सिमरजीत, सादु, गुरपाल इत्यादि मौजूद थे।