विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए यूथ क्लब का किया गठन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 31 Aug 2021 09:46 PM (IST)

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीड फार्म में यूथ क्लब का गठन किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी अशोक कुमार बांबे इंस्टिट्यूट के संचालक गगन चुघ उपस्थित थे।

नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए यूथ क्लब का किया गठन
नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए यूथ क्लब का किया गठन

संस, अबोहर : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीड फार्म में यूथ क्लब का गठन किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी अशोक कुमार, बांबे इंस्टिट्यूट के संचालक गगन चुघ उपस्थित थे।

मीटिग में सर्वसम्मति से मांगी लाल मलकट को यूथ क्लब का अध्य्क्ष नियुक्त कर उन्हें कार्यकारणी बनाने का अधिकार दिया गया। इस मौके पर सीड फार्म को नशा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने का संकल्प भी लिया गया। गगन चुघ ने कहा कि नशे के खिलाफ युवाओं में बडे़ स्तर पर जागरूकता आई है, लेकिन जब तक हम समूचे अबोहर उपमंडल को नशा मुक्त नहीं करवाते तब तक हमारा अभियान इसी तरह से जारी रहेगा। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि काफी जगहों पर युवाओं द्वारा प्रेरणा लेकर यूथ क्लबों का गठन कर अपने गांव ,ढाणी व वार्ड के युवाओं को खेलों के प्रति न केवल जागरूक किया जा रहा है बल्कि समय समय पर खेलों के टूर्नामेंट आयोजित कर वहां ऐसा खेल कल्चर पैदा किया जा रहा है, जिससे अब युवाओं ने खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। इस मौके पर सेवक सिंह, हरजिदर सिंह, दरबारा सिंह, मोहित कुमार, विक्की सिंह, काला सिंह, राम कुमार, लखविदर सिंह, जीत सिंह, अनिल कुमार, रामचंद्र फौजी व सुरेश सिंह उपस्थित थे।

ज्ञान अंजन विद्या केंद्रों पर बच्चों को मिलेगी निश्शुल्क ट्यूशन संस, अबोहर : श्री गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्कल अबोहर श्रीगंगानगर जोन व खालसा एड इंडिया की ओर से अबोहर व श्री गंगानगर जोन के 50 गांवों में ज्ञान अंजन विद्या केंद्र खोले जा रहे हैं, जहां सरकारी स्कूलों कें चौथी से सातवीं कक्षा के बच्चों को निश्शुल्क टयूशन दी जाएगी।

इसके पहले चरण में 30 अध्यापकों का चयन कर उनको ट्रेनिग गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्कल अबोहर के जोनल कार्यालय में दी गई। अगले चरण में 20 गांवों का चयन कर वहां भी ज्ञान अंजन विद्या केंद्र खोले जाएंगे।