मतदाताओं को जागरूक कर रही वीडियो क्लिप
जागरण संवाददाता, अबोहर प्रशासन की ओर से चार फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव क
जागरण संवाददाता, अबोहर
प्रशासन की ओर से चार फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए एक वीडियो क्लिप बनाई गई है। वीडियो को एसडीएम जसप्रीत सिंह ने 'मतदान जागरुकता अबोहर' के नाम से यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। इस वीडियो को स्टार एंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से तैयार किया गया है।
स्टार एंटरटेनमेंट ग्रुप के एंकर देव ने एसडीएम को बताया कि अपने नाम के अनुरूप शहरवासियों के लिए समय-समय पर विभिन्न मनोरंजन के कार्यक्रमों का आयोजन तो करता ही है। साथ में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान चलाता रहता है। इसी के चलते पंजाब विधानसभा में मतदाताओं को वोट का महत्व बताने एवं अपने वोट का सही इस्तेमाल करने के लिए मतदान जागरुकता अबोहर वीडियो क्लिप बनाई है। इस मौके पर शोंकी कंबोज, मेस्सी, गौरव बजाज, मनीष वधवा व एंकर देव उपस्थित थे।