श्री बालाजी धाम में की मां स्कंदमाता की पूजा
दुख निवारण श्री बालाजी धाम फाजिल्का में स्वामी कमलानंद गिरी के आर्शीवाद से श्री सुंदरकांड महिला सत्संग मंडल द्वारा श्री राम चरित्र मानस के नव परायण पाठों व मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की अराधना की जा रही है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : दुख निवारण श्री बालाजी धाम फाजिल्का में स्वामी कमलानंद गिरी के आर्शीवाद से श्री सुंदरकांड महिला सत्संग मंडल द्वारा श्री राम चरित्र मानस के नव परायण पाठों व मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की अराधना की जा रही है। इसी के चलते पांचवें नवरात्र पर मां स्कंदमाता का पूजन मंदिर कमेटी के प्रधान महावीर मोदी, दिनेश मोदी, दिनेश कटारिया, अश्वनी मोदी, सतनाम राए गगनेजा ने परिवारों सहित गया। मंदिर कमेटी के महामंत्री नरेश जुनेजा ने बताया कि इस उपरांत महिला सत्संग मंडल द्वारा शाम तीन से लेकर 6 बजे तक 108 श्री सुंदरकांड के पाठ पढ़े गए। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर रविवार को श्री राम नवमी वाले दिन श्री राम चरित्र मानस के पाठ व सामूहिक श्री सुंदरकांड के पाठों का समापन सुबह नौ से 11 बजे तक होगा। इस उपरांत भंडारा वितरित किया जाएगा व समस्त सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में खरैत लाल छाबड़ा, प्रो. आरसी बत्तरा, एसडीओ जय लाल, अशोक डोडा, किरण चोपड़ा, राधा शर्मा, दीपक मुंजाल, सतपाल, विनोद व महिला सदस्य रानी धवन, बिमला मक्कड़, विजय गिरधर, नीलम वर्मा, ऊषा भठेजा, रजनी कथूरिया, पंकज मोदी, कृष्णा कश्यप, कामना भंडारी, मधु राजपूत व अन्य सहयोग कर रहे हैं।