दुर्गा स्तुति का पाठ पढ़ने वाली महिलाएं सम्मानित
श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित दुर्गा स्तुति पाठ पढ़ने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए सादे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित दुर्गा स्तुति पाठ पढ़ने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए सादे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाम लाल वाट्स विशेष तौर पर शामिल हुए।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा व संरक्षक रमेश सेठी ने बताया कि सात अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मंदिर में नवरात्र पर्व को लेकर विभिन्न आयोजन हुए। जहां सुबह व शाम मां का वर्त रखने वाले श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर मां का पूजन करवाया। वहीं मंदिर में सुबह व शाम मां का पूजन, संकीर्तन व दुर्गास्तुति पाठ किए गए। इस मौके मंदिर कमेटी द्वारा दुर्गास्तुति पाठ पढ़ने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केके कामरा ने बताया कि मंदिर में होने वाले सभी आयोजनों में श्री सुंदरकांड महिला समिति के नेतृत्व में महिलाएं हर संभव सहयोग करती हैं। उन्होंने ने सभी श्रद्धालुओं से आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। अंत में नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सेवकों को भी सम्मानित किया गया।
सेवा भारती ने करवाया कंजक पूजन संस, अबोहर: शरदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में सेवा भारती की ओर से गोबिद नगरी स्थित श्री प्रसन्नी देवी हनुमान मंदिर धर्मशाला के प्रांगण में कंजक पूजन किया गया। पुरोहित राजेश के सानिन्ध्य में नवमी पर कंजक पूजन किया गया।
इस अवसर पर पार्षद नमिता सेतिया मुख्यातिथि थी, जबकि नवयुग स्कूल के संचालक तथा रासा के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम लाल अरोडा, रासा की स्थानीय ईकाई प्रधान किरण अरोड़ा ने कंजक पूजन की अध्यक्षता की। बाला जी आशीर्वाद संघ के महासचिव कश्मीरी लाल बांसल ने कहा कि हर घर में कन्या का होना अति आवश्यक है। श्याम लाल अरोड़ा ने इस कार्यक्रम की मुबारकबाद देते हुए कहा कि जिस घर में कंजक का वास होता है, वहां लक्ष्मी वास करती है। कार्यक्रम का संचालन कुलभूषण हितैषी ने किया। नरेश बाघला ने सभी का धन्यवाद किया।