कर्ज से परेशान और दो किसानों ने दी जान
-फाजिल्का के किसान पर 15 लाख रुपये का कर्ज था जबकि फिरोजपुर के किसान पर छह लाख रुपये क
-फाजिल्का के किसान पर 15 लाख रुपये का कर्ज था जबकि फिरोजपुर के किसान पर छह लाख रुपये का कर्ज था
----------
कैप्टन सरकार बनने के बाद
-129 किसान दे चुके हैं जान
कर्ज माफी की घोषणा के बाद
-49 कर चुके हैं आत्महत्या
------------
जागरण टीम, फाजिल्का/फिरोजपुर : प्रदेश में कर्ज से परेशान किसानों के आत्महत्या का सिलसिला जारी है। कैप्टन सरकार बनने के बाद शुक्रवार तक 129 किसान अपनी जान दे चुके हैं, जबकि कर्ज माफी की घोषणा के बाद 49 किसान अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। लाखों रुपये के कर्ज से परेशान फाजिल्का व फिरोजपुर के दो किसानों ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकशी कर ली।
एक किसान पर 15 लाख रुपये का कर्ज था जबकि दूसरे पर छह लाख रुपये का कर्ज था।
जिला फाजिल्का के गांव कंधवाला हाजरखां के किसान दलेर ¨सह (34) के पास छह एकड़ जमीन थी। साथ ही वह 40 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रहा था। पिछले कुछ सालों में फसल खराब होने के कारण उसके सिर पर बैंक व आढ़ती का करीब 15 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। वीरवार शाम को दलेर सिंह ने कर्ज से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में फाजिल्का के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, फिरोजपुर के गांव मल्लूवाला निवासी किसान बलदेव ¨सह (37) बैंक व आढ़ती का करीब छह लाख रुपये कर्ज था। इस कर्ज को वह चुका नहीं पा रहा था, इससे परेशान होकर बलदेव सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई।