लूटपाट की साजिश रचते दो काबू, चार फरार
नगर थाना पुलिस ने छीनाझपटी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चार लोगों के खिलाफ मामल दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों से एक मोबाइल भी बरामद किया है।
संवाद सहयोगी, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने छीनाझपटी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चार लोगों के खिलाफ मामल दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों से एक मोबाइल भी बरामद किया है।
एसआइ सतपाल सिंह के अनुसार मुखिबर ने सूचना दी कि आरोपित लोगों से मोबाइल, पर्स व चेन आदि छीनते हैं व नई दाना मंडी के पास लूटपाट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी कर वरिदर निवासी जम्मू बस्ती व आशू निवासी निकट पैठा फैक्ट्री को काबू कर लिया। पुलिस ने उनसे 20 हजार की कीमत का एक मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में सूच्चा सिंह जम्मू बस्ती व शानी निवासी जम्मू बस्ती के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
घर में चोरी करने वाले अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
संवाद सूत्र, फाजिल्का : शहर की जुनेजा गली में बंद घर से चोरी करने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में केवल कृष्ण सेठी वासी जुनेजा गली फाजिल्का ने शिकायत दर्ज करवाई कि 23 नवंबर को परिवार सहित दिल्ली गए हुए थे, जब वह अपने घर वापस आए तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से गहने व अन्य सामान ले जा चुके थे। उन्होंने बताया कि घर के साथ पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता चला कि रात करीब दो बजकर 9 मिनट पर एक सेंटरों कार घर के बाहर आकर रुकी, जिसमें से कुछ लोग उतरे और कार वहां से चली गई। कुछ ही देर बाद कार फिर से वहां आती है और उक्त लोगों को लेकर चली जाती है। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है व इसके लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा भी लिया जा रहा है।