आधा किलो अफीम सहित दो काबू
सदर थाना पुलिस ने आधा किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
संस, अबोहर: सदर थाना पुलिस ने आधा किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ बलकार सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि लखविद्र सिंह व गुरमीत सिंह निवासी फतेहपुर मनीया थाना लंबी जिला श्रीमुक्तसर साहिब मोटरसाइकिल पर अफीम लेकर बस स्टेंड चक्कड़ा पर खडे़ हैं। पुलिस ने छापामारी कर दोनों आरोपितों को 500 ग्राम अफीम व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। 96 बोतल शराब बरामद, आरोपित फरार संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने 96 बोतल अवैध शराब बरामद की है, जबकि आरोपित फरार हो गया। एएसआइ हरबंस सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि दीपक स्वामी निवासी धर्म नगरी व लवली निवासी सीड फार्म पक्का हरियाणा से शराब लाकर अबोहर में महंगे रेटों पर बेचते हैं। पुलिस ने फाजिल्का चुंगी के निकट छापामारी कर 96 बोतल अवैध शराब बरामद की, जबकि आरोपित भागने में सफल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
80 लीटर लाहन सहित एक गिरफ्तार संवाद सूत्र, तलवंडी भाई (फिरोजपुर) थाना तलवंडी भाई पुलिस ने 80 लीटर लाहन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि बलवीर सिंह निवासी कोट करोड़ कलां अवैध शराब बेचता है। पुलिस ने छापामारी कर आरोपित को 80 लीटर सहित गिरफ्तार किया है।
व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाला गिरफ्तार संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करने वाले नशा तस्कर को 200 ग्राम हेरोइन के साथ थाना नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद उसके तीन साथियों पर भी मामला दर्ज किया है।
नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर के एएसआइ अंग्रेज सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि आरोपित बलविदर सिंह उर्फ सुखा अपने मोबाइल फोन से वाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी स्मगलरों से बात करता है और उनसे हेरोइन मंगवाता है, जिसे वह बाद में आगे सप्लाई करता है। इस काम में आरोपित मेहर सिंह निवासी गांव बारेके, अंग्रेज सिंह वासी गांव अलीके व अभी वासी लेली वाला भी उसके साथ शामिल हैं। इसके अलावा बलविदर उर्फ सुखा अकसर हेरोइन बेचने के लिए फिरोजपुर आता है, यदि नाकाबंदी की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। पुलिस ने आरोपित बलविदर सिंह को गिरफ्तार करके 200 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल बरामद किया है।