दिव्यांग युवती को दी ट्राईसाइकिल
शहर की नर सेवा नारायण सेवा समिति का सेवा अभियान जारी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 11:54 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 11:54 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अबोहर : शहर की नर सेवा नारायण सेवा समिति का सेवा अभियान जारी है। इसी क्रम में स्व. दुर्गा देवी तिन्ना की 22वीं पुण्यतिथि पर उनके बेटे सुनील कुमार तिन्ना ने एक ट्राईसाइकिल भेंट की। प्रधान राजू चराया ने बताया कि यह ट्राईसाइकिल वार्ड नंबर-13 मोहन नगर की दिव्यांग युवती को दी गई। चराया ने बताया कि संस्था अब तक 221 ट्राईसाइकिलें वितरित कर चुकी हैं। संस्था के पास अब भी छह ट्राईसाइकिलों व एक व्हीलचेयर के लिए आवेदन बाकी है। उनकी जांच पड़ताल के बाद ही सहायता दी जाएगी। इस मौके पर संस्था के रवि कुमार, अनु सोनी, बिट्टू नरूला, अंचित मोंगा, सुमित फुटेला, कमल खन्ना, जगदेव बराड़, रजनी नरूला, आशा वर्कर कविता, राम सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें