दिव्यांग बच्चों को दी ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर
फ्रैंड्स क्लब की ओर से जरूरतमंद व दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए व्हील चेयर और ट्राई साइकिल बांटने संबंधी एक कार्यक्रम करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 11:11 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 06:32 AM (IST)
संवाद सूत्र, जलालाबाद : फ्रैंड्स क्लब की ओर से जरूरतमंद व दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए व्हील चेयर और ट्राई साइकिल बांटने संबंधी एक कार्यक्रम करवाया गया। संस्था के चेयरमैन कपिल गुंबर व शिअद के हलका इंचार्ज सतिंदरजीत सिंह मंटा के नेतृत्व में जरूरतमंदों को यह सहायता प्रदान की गई। इस मौके प्रधान बोबी अरोड़ा ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके हलका इंचार्ज मंटा ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों के लिए बाकी संस्थाओं को भी आगे आने का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें