भारत विकास परिषद ने कन्या स्कूल में लगाए 15 पौधे
भारत विकास परिषद की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या में पौधे लगाए गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 11:14 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 06:28 AM (IST)
संवाद सूत्र, जलालाबाद : भारत विकास परिषद की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या में पौधे लगाए गए। प्रधान राजेश परुथी ने बताया कि वातावरण की देखभाल व सुरक्षा समय की जरुरत है। यह तब ही संभव है जब हम अपना आसपास वृक्ष लगाकर वातावरण को हरा भरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्कूल में पौधे लगाने का उद्देश्य यह भी है कि बच्चों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल में 15 पौधे लगाए गए हैं। इस मौके प्रवेश खन्ना, विजय कुमार, डा शाम जुनेजा, सुखविदर कंबोज, विकास सहगल, दीपक छाबड़ा, मदन लाल, विजय ठठई, राजन सिडाना, गुनीत पाल, सतीश सचदेवा, रोशन लाल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें