आज जलेंगे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले
भले ही कोरोना महामारी के चलते इस बार फाजिल्का में दो जगहों पर लगने वाले दशहरे आयोजित नहीं किए जा रहे लेकिन जलालाबाद के मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में रविवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। समारोह स्थल पर महिलाओं पुरूषों आदि के बैठने के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर दशहरा कमेटी द्वारा सदस्यों की डयूटियां भी लगा दी गई हैं।
रवि वाट्स, जलालाबाद (फाजिल्का) : भले ही कोरोना महामारी के चलते इस बार फाजिल्का में दो जगहों पर लगने वाले दशहरे आयोजित नहीं किए जा रहे, लेकिन जलालाबाद के मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में रविवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। समारोह स्थल पर महिलाओं, पुरूषों आदि के बैठने के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर दशहरा कमेटी द्वारा सदस्यों की डयूटियां भी लगा दी गई हैं।
दशहरा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अश्वनी सिडाना ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य मेहमान हलका विधायक रमिद्र आवला होंगे और पुतलो अग्नि देंगे। इस दौरान पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर विशेष तौर पर पहुंचकर श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि दशहरे के लिए स्टेडियम में अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे जिसमें पारिवारिक सदस्यों, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा वर्करों की ड्यूटियां लगा दी गई है ताकि आने जाने वाले लोगों के लिए पीने वाले पानी और बैठने का प्रबंध सही तरीके से हो सके। इसके अलावा शहर में भी लोगों को लाने के लिए व्हीकलों के प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खेल मैदान में बनाए जाने वाले बुत काफी ऊंचे बनाए जा रहे हैं। इन पुलतों की ऊंचाई करीब 40 फुट होगी। विशेष रूप से मनमोहक रंगबिरंगी आतिशबाजी से सजाए जा रहे इन पुतलों के सिर अग्नि प्रदान करते ही सबसे पहले तीनों के सिर घूमेंगे, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में उप प्रधान हरभजन दर्गन, इन्द्रजीत सिंह मदान, हैप्पी संधू, रजिंदर घीक, बिट्टू सेतिया, विक्की धवन, दविन्दर कुक्कड़, सुरिन्दर बत्रा, लवली फुटेला, राज बख्श कंबोज, सुरिंदर सिंह काका कम्बोज, अमृतपाल निजी सचिव, रूबी गिल, अनू वर्मा, राज कुमार दूमड़ा, मेहर मैनी, ओम प्रकाश कुक्कड़ व अन्य सहयोग कर रहे है।