जिले में अब बैंकों का समय 10 से पांच बजे तक: डीसी
जिले में बैंकों का समय अब बदल दिया गया है। पहले यह सुबह आठ बजे से समय था।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले में बैंकों का समय अब बदल दिया गया है। पहले यह सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक था। अब इसे सुबह दस शाम को पांच बजे तक कर दिया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट अरविन्द पाल सिंह संधू ने आम जनता और बैंक कर्मचारियों की मुश्किलों को मुख्य रखते हुए बैंकों के समय में तबदीली करने के लिए आदेश जारी किया है। डीसी संधू ने आदेश जारी करते कहा कि जिला फाजिल्का में स्थापित सभी बैंकों का समय उन की मांग अनुसार प्रात:काल 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियुक्त किया जाता है। उन्होंने आदेश में कहा कि लींड बैंक मैनेजर फाजिल्का जिले में स्थापित सभी बैंकों में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार व पंजाब सरकार और जिला प्रशासन द्वारा समय समय जारी हिदायतों की पालना यकीनी बनाएंगे।