विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 15 हजार रुपये और सामान चुराया

By JagranEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 03:23 PM (GMT+05:30)

सोमवार रात को चोरों ने जम्मूबस्ती के एक किराने की दुकान में धावा बोलकर वहां से हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया।

चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 15 हजार रुपये और सामान चुराया
चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 15 हजार रुपये और सामान चुराया

संस, अबोहर : सोमवार रात को चोरों ने जम्मूबस्ती के एक किराने की दुकान में धावा बोलकर वहां से हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

बजाज किराना स्टोर के मालिक नरेश बजाज ने बताया कि सोमवार रात को वह दुकान को बंद करके गया था लेकिन रात को चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान से करीब 15 हजार की नकदी चुरा ली। उन्हें चोरी का पता मंगलवार सुबह दुकान पर जाने पर चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। नरेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी चोर उनकी दुकान पर दो-तीन बार चोरी कर चुके हैं लेकिन आज तक पकड़े नही गए।