सुमन डांस में सर्वश्रेष्ठ व प्रवीण बनी लक्की लेडी
लेडीज क्लब अबोहर की प्रधान अभिदा सेतिया के नेतृत्व में लौहड़ी व मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जागरण संवाददाता, अबोहर : लेडीज क्लब की प्रधान अभिदा सेतिया के नेतृत्व में लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्लब की चेयरपर्सन कांता नारंग सचिव अनु बांसल, कोषाध्यक्ष प्रेम सेतिया, उपप्रधान संगीता बाघल, सहसचिव सुनीता वधवा, सलाहकार साधना बजाज व नीरज बजाज, रोहिणी नागपाल, रमा छाबड़ा, आशा नारंग, करुणा जायसवाल, मधु दर्शन, सुदर्शन जायसवाल, मिन्नी वर्मा, ¨पकी बत्रा, ऊषा मुंजाल, सुनीता वधवा, पूनम जायसवाल, सुमन गोयल, ज्योति विज, रोजी अरोड़ा, सकीना विज, पूनम दावड़ा तथा रीमा नारंग आदि उपस्थित थीं।
प्रधान अभिदा सेतिया ने भारतीय संस्कृति व त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे त्योहारों की रौनक ही भारतीय संस्कृति की मूल पहचान है। क्लब की चेयरपर्सन काता नारंग ने भारतीय पौराणिक संस्कृति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश लेकर आते हैं। इसलिए इनका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। सचिव अनु बांसल, कोषाध्यक्ष प्रेम सेतिया ने बताया कि सुदर्शन जायसवाल को समयबद्धता पुरस्कार दिया गया, जबकि लोहड़ी स्पेशल गेम्स व वन मिनट गेम मधु दर्शन, सुदर्शन जायसवाल, मिनी वर्मा, ¨पकी बत्रा, ऊषा मुंजाल, सुनीता वधवा व पूनम जायसवाल विजेता रही। सुमन गोयल का डांस सर्वश्रेष्ठ चुना गया, जबकि प्रवीण सेतिया 'लक्की लेडी' चुनी गई। ज्योति विज, रोजी अरोड़ा, सकीना विज, पूनम दावड़ा व रीमा नारंग ने अत्यन्त आकर्षक व मनमोहक ढंग से तंबोला खिलवाया। विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार भेंट करके सम्मानित किया गया।