तेजधार हथियारों से किया हमला, दस पर केस
थाना अरनीवाला पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से हमला करने मामले में 10 लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : थाना अरनीवाला पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से हमला करके एक व्यक्ति को जख्मी करने के मामले में पांच ज्ञात व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मूलियांवाली निवासी जगवंत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका गांव निवासी तोता सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश के चलते 21 फरवरी 2020 को जब वह अपनी जगह पर दीवार बना रहा था तो तोता सिंह, सुमन सिंह, गगनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप कुमार व पांच अज्ञात लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर आए। जिनके पास लकड़ी, बांस व लोहे ही राड मौजूद थी। जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उस पर व उसके रिश्तेदारों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। शोर सुनकर उनके परिवारिक सदस्य वहां पहुंचे, जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। एसआइ मुंशी राम ने बताया कि जगवंत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में नामजद कुलदीप सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार हैं।