टेक्नीकल सर्विस यूनियन ने किया प्रदर्शन
टेक्निकल सर्विस यूनियन की ओर से सांझा फोर्म के आह्वान पर सबडिवीजन स्तर पर कृषि सुधार कानून के विरोध में सबडिवीजन नंबर 123 व खुइयां सरवर में कर्मचारियों ने रोष रैली कर प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, अबोहर : टेक्निकल सर्विस यूनियन की ओर से सांझा फोर्म के आह्वान पर सबडिवीजन स्तर पर कृषि सुधार कानून के विरोध में सबडिवीजन नंबर 1,2,3 व खुइयां सरवर में कर्मचारियों ने रोष रैली कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसान पिछले काफी दिनों से केंद्र की ओर से पास किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं पर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांग केंद्र सरकार द्वारा नहीं मानी गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर जगजीत सिंह, गुरनैब सिंह, जरनैल सिंह, मुकेश, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, विक्रमजीत, महेंद्र, मनजीत सिंह, बलदेव सिंह, नवजोत सिंह, गंगाप्रसाद, निर्मल सिंह ने संबोधित किया। इसके अलावा किसान यूनियन व जत्थेबंदियों की काल पर गांव खिप्पांवाली मे पुतले फूंके गए।
किसानों के समर्थन में बिजली कर्मियों ने की गेट रैली संवाद सहयोगी, फिरोजपुर :
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म पंजाब के आह्वान पर शहर व सब अर्बन मंडल फिरोजपुर के समूह बिजली कर्मचारियों ने सर्कल दफ्तर फिरोजपुर के बाहर मांगों को लेकर गेट रैली की। इस दौरान प्रदर्शनकारियोंने मांग की किसान विरोधी कानून वापस लिए जाएं और बिजली कर्मचारियों की सभी मांगों को बिना देरी पूरा किया जाए।
इस मौके पर गुरदित्त सिंह, बलदेव सिंह, अश्वनी कुमार, राकेश सैनी, कुलवंत सिंह, पूर्ण चंद, मनजीत सिंह, रेशम सिंह फिरोजशाह, रमनदीप सिंह, राजेश दत्ता, जगसीर सिंह शेरखां, मुख्तयार सिंह, बलवीर सिंह, सुखदेव सिंह, सुखचैन सिंह, दिलबाग सिंह आदि ने संबोधित बिजली कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की।