जेल के कैदियों को सिखाया योग
यहां की स्वयंसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति ने सजा झेल रहे कैदियों को मुख्यधारा से जोड़ने व स्वास्थ्य जीवन जीने के उद्देश्य को लेकर फाजिल्का सब जेल में तीन दिवसीय योगा एवं मेडिटेशन कैंप लगाया।
संस, अबोहर : यहां की स्वयंसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति ने सजा झेल रहे कैदियों को मुख्यधारा से जोड़ने व स्वास्थ्य जीवन जीने के उद्देश्य को लेकर फाजिल्का सब जेल में तीन दिवसीय योगा एवं मेडिटेशन कैंप लगाया।
इस अवसर पर योगाचार्य सुखराम व मंसाराम कांटीवाल ने कैदियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव करने के लिए योगासन करवाएं व सिखाए। सुखराम ने बताया कि योग तथा मेडिटेशन करने से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं नशा त्यागने मे भी बहुत बड़ी सहायता मिलती है। योग करने से शरीर की अनेक बीमारियां से निजात पाई जा सकती है। इस अवसर पर जेल सुपरीटेंडेंट गुरप्रीत सिंह सोढ़ी, अमरीक सिंह, जसवंत सिंह व नर सेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया,जोनी बत्रा, बिट्टू नरूला, सुमित, मोनू ने भी अपना सहयोग दिया।