सुशील सियाग समिति के वरिष्ठ उप प्रधान नियुक्त
गांव ढींगा वाली के पूर्व सरपंच एडवोकेट सुशील सियाग को अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति की पंजाब इकाई का वरिष्ठ उप प्रधान नियुक्त किया गया है। सियाग सरपंच यूनियन ब्लॉक अबोहर के भी प्रधान रह चुके हैं।
संवाद सहयोगी, अबोहर : गांव ढींगा वाली के पूर्व सरपंच एडवोकेट सुशील सियाग को अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति की पंजाब इकाई का वरिष्ठ उप प्रधान नियुक्त किया गया है। सियाग सरपंच यूनियन ब्लॉक अबोहर के भी प्रधान रह चुके हैं।
अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति की पंजाब इकाई के प्रधान सुभाष बागड़िया की अध्यक्षता में समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गांव ढींगा वाली के पूर्व सरपंच सुशील सियाग को वरिष्ठ उप प्रधान तथा परमजीत सिंह पम्मी को महासचिव नियुक्त किया गया। प्रधान बागड़िया ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए कृषि सुधार कानूनों को काला कानून बताया व कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट आने के 14 वर्ष बीतने के बावजूद भी सरकारों द्वारा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू न करना किसानों के साथ घोर अन्याय है। नवनियुक्त उप प्रधान सुशील सियाग ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना समय की जरूरत है। बैठक में किसान प्रतिनधि जयपाल बिश्नोई, विनोद डूडी, पटेल कुमार, बृज मोहन, प्रदीप सहारण, विजय गिरधर के अलावा सुशील बोला, विष्णु भगवान डेलू, अक्षय बिश्नोई, विशाल विश्नोई, श्रवण सियाग ने विचार व्यक्त किए।