Move to Jagran APP

ट्रस्ट करेगा महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अबोहर इलाके में विभिन्न कार्यों में शहर का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 11:10 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 06:08 AM (IST)
ट्रस्ट करेगा महिलाओं का सम्मान
ट्रस्ट करेगा महिलाओं का सम्मान

जागरण संवाददाता, अबोहर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अबोहर इलाके में विभिन्न कार्यों में शहर का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सुरेंद्र जाखड़ इफको ट्रस्ट की तरफ से स्थानीय नेहरू पार्क में आठ मार्च को शाम पांच बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

कार्यक्रम के संयोजक संदीप जाखड़ ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे समाजसेवा हो, शिक्षा का क्षेत्र या फिर आर्ट एंड कल्चर सभी क्षेत्रों में महिलाएं नाम रोशन कर रही है। समाज कल्याण में भी सहयोग दे रही है। शहर का नाम रोशन करने वाली विभिन्न महिलाओं को नेहरू पार्क में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी शहरवासियों से इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.