जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी करवाई
एक जरूरतमंद लड़की की शादी में सहयोग देकर प्रशंसनीय कार्य किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 03:10 PM (IST)
संस, अबोहर : अनमोल दिशाएं संस्था द्वारा एक जरूरतमंद लड़की की शादी में सहयोग देकर प्रशंसनीय कार्य किया है।
चेयरमैन सुनीता एंजल व सुरेंद्र गांधी ने बताया कि लड़की के पिता ने संस्था के सेवादारों से संपर्क किया था। संस्था ने जांच करने के बाद जरूरतमंद परिवार की शादी में सहयोग किया। शादी के दौरान घरेलू उपयोग होने वाला सामान दिया गया। परिवार ने संस्था का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सुरेंद्र गांधी के अलावा सुनील गोयल, चांद मिड्ढा, राम शर्मा, कृष्ण कुमार, पुनीत चुघ, दीपक गुप्ता, गगन भारद्वाज, तरसेम खत्री, प्रेम वर्मा ने सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें