सुभाष चंद्र बने पटवार यूनियन के प्रधान
पटवार कार्यालय में एडीटर दी रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब की बैठक हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इंद्र मोहन जसबीर सिंह व बलजीत सिंह पूर्व अध्यक्ष की अगुवाई में सभी सदस्यों की सहमति से नई टीम का चयन किया।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पटवार कार्यालय में एडीटर दी रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब की बैठक हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इंद्र मोहन, जसबीर सिंह व बलजीत सिंह पूर्व अध्यक्ष की अगुवाई में सभी सदस्यों की सहमति से नई टीम का चयन किया।
इंद्र मोहन पटवारी ने बताया कि पटवार दफ्तर में नई टीम का गठन किया। सभी पटवारियों की सहमति से सुभाष चन्द्र को प्रधान, संदीप कुमार बंटी पटवारी सीनियर उप प्रधान, परमजीत कौर सीनियर उप प्रधान, आकाश सीनियर उप प्रधान, अरविद्र सिंह उप प्रधान, विषन उप प्रधान, कुलदीप कुमार उप प्रधान, मनदीप सिंह उप प्रधान, धर्मेंद्र उप प्रधान, तारीक ग्रोवर महासचिव, गुरभेज सिंह सचिव, संजय कुमार कोषाध्यक्ष, जश्नदीप सिंह उप कोषाध्यक्ष, अमनदीप प्रेस सचिव, नीरज कुमार प्रचार सचिव, पृथ्वी राज संगठन सचिव, सुरज प्रकाश आडीटर बनाया गया। इस मौके जिला कार्यकारिणी भी बनाई गई। इसमें इंद्र मोहन पटवारी, कुलवंत सिंह पटवारी, प्रदीप कुमार पटवारी, अमनजोत सिंह पटवारी, सरप्रीत सिंह पटवारी को मेंबर बनाया गया। नवनियुक्त टीम ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वह सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।